मुख्य बातें

लूणकरनसर के दो मंदिरों में चोरी: एक मंदिर से आधा किलो चांदी के छत्र और अन्य कीमती सामान ले गया, CCTV में दिखा – Bikaner News

लूणकरनसर के दो मंदिरों में चोरी:  एक मंदिर से आधा किलो चांदी के छत्र और अन्य कीमती सामान ले गया, CCTV में दिखा – Bikaner News

बीकानेर के लूणकरनसर में एक ही रात में दो मंदिर में चोरी की घटनाएं हुई। वार्ड 36 में स्थित ब्रह्माणी माता मंदिर और वार्ड 31 में स्थित सती दादी मंदिर में चोरों ने लाखों रुपए के सामान की चोरी की है। खास बात ये है कि चोरी की इस घटना से कुछ घंटे पहले खुद एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने लूणकरनसर में पुलिसकर्मियों की मीटिंग लेकर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के आदेश दिए थे। जिसकी पोल कुछ ही घंटे में खुल गई। ब्रह्माणी मंदिर में 500 ग्राम चांदी चोरी कस्बे के वार्ड संख्या 36 स्थित ब्रह्माणी माता मंदिर में बीती रात चोरों ने सेंधमारी कर चांदी के छत्र सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। मंदिर के पुजारी नौरतन नाई ने बताया कि अज्ञात चोर दीवार फांदकर मंदिर परिसर में घुसे और निज मंदिर का ताला तोड़ दिया। इसके बाद मूर्ति के ऊपर लगा चांदी का छत्र, गिलास,चांदी का मुकुट,चांदी का प्याला सहित अन्य सामग्री चुराकर ले गए। चोरी गई चांदी का वजन करीब 500 ग्राम बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। सती दादी मंदिर से सामान चोरी उधर, वार्ड 31 में स्थित सती दादी मंदिर से भी लगभग 2 लाख रुपए की चांदी के मुकुट, छत्र आदि सामान चोरी की रिपोर्ट पुलिस काे दी गई है। यहां से भी भगवान को चढ़े कीमती सामान चोरी गए हैं। जिसकी लिस्ट अभी तैयार की जा रही है। वहीं पुलिस भी मौका मुआयना करके मंदिर में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक ही युवक मंदिर में घुसता दिख रहा है। उसने एक बैग कमर पर लटका रखा है। निज मंदिर में घुसकर उसने इसी बैग में सामान डाल लिया। कंटेंट : अशोक झोरड़, लूणकरनसर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *