मुख्य बातें

जमुई में उत्पाद विभाग टीम पर लाठी-डंडों से हमला: शराब तस्कर को छुड़ाने के दौरान हुई घटना, ASI समेत 5 घायल; 1 आरोपी अरेस्ट – Jamui News

जमुई में उत्पाद विभाग टीम पर लाठी-डंडों से हमला:  शराब तस्कर को छुड़ाने के दौरान हुई घटना, ASI समेत 5 घायल; 1 आरोपी अरेस्ट – Jamui News

जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर गांव के पास शनिवार देर रात शराब तस्कर को पकड़ने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक एएसआई सहित पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। बदमाशों ने गिरफ्तार शराब तस्कर को छुड़ा लिया, हालांकि एक अन्य आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने की छापेमारी उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि झाझा थाना क्षेत्र का रहने वाला धर्मेंद्र कुमार, जो लखन यादव का पुत्र है, अपने ससुराल रतनपुर गांव में रहकर अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की और धर्मेंद्र कुमार को 65 लीटर चुलाई शराब तथा एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। उत्पाद विभाग की टीम को आसपास के लोगों ने घेरा धर्मेंद्र कुमार ने पकड़े जाने के बाद शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आसपास के लोग एकजुट हो गए। उन्होंने उत्पाद विभाग की टीम को चारों ओर से घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस अफरातफरी का फायदा उठाकर धर्मेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया। धर्मेंद्र को छुड़ाने में शामिल त्रिलोकीनाथ को पुलिस ने धर दबोचा हमले के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने धर्मेंद्र को छुड़ाने में शामिल त्रिलोकीनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में एएसआई पिंटू कुमार के अलावा सुरक्षाकर्मी बमबम यादव, विकास साव, मनीष कुमार और अजय कुमार यादव घायल हो गए। सभी घायलों को देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। प्रभारी बोले-पुलिस पर हुआ हमला,आईं हल्की चोटें उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी त्रिलोकीनाथ यादव को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि एक शराब तस्कर फरार हो गया।पुलिस पर हमला किया गया है, जिन्हें हल्की चोटें लगी है। उन्होंने बताया कि फरार तस्कर की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *