उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने ‘सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024’ में सफल अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार (Interview) का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग के अनुसार, साक्षात्कार की प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू होकर 20
.
साक्षात्कार का समय और स्थान
साक्षात्कार प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित किए जाएंगे।
- प्रथम सत्र: सुबह 9:30 बजे से (रिपोर्टिंग समय: सुबह 8:00 बजे)।
- द्वितीय सत्र: दोपहर 2:00 बजे से (रिपोर्टिंग समय: दोपहर 12:30 बजे)।
- स्थान: सरस्वती भवन, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परिसर, प्रयागराज।
साक्षात्कार पत्र (Interview Letter) कैसे करें डाउनलोड?
अभ्यर्थी 06 फरवरी से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने OTR No. और पासवर्ड/OTP के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
महत्वपूर्ण निर्देश और दस्तावेज
साक्षात्कार में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन अधिमान्यता प्रपत्र (Preference Form) और अन्य सूचनाएं भरकर सबमिट करनी होंगी। अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ आयोग में उपस्थित होना अनिवार्य है।
- डाउनलोड किए गए फॉर्म: आवेदन पत्र, प्रमाणीकरण प्रपत्र, देशना पत्रक, अंकतालिका विवरण और अधिमान्यता प्रपत्र।
- शैक्षिक दस्तावेज: समस्त शैक्षिक अभिलेखों और प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां एवं स्वप्रमाणित प्रतियों का एक सेट।
- फोटोग्राफ: 2 स्व-प्रमाणित फोटो और 3 सादी फोटो (कुल 5 फोटो)।
- विशेष प्रमाण-पत्र: आरक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाण-पत्र, EWS प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र या अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) जैसा लागू हो।
आयोग ने अभ्यर्थियों से समयानुसार रिपोर्टिंग और सभी दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
