मुख्य बातें

नूंह में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर DC की हाईलेवल मीटिंग: कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद; लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के निर्देश – Nuh News

नूंह में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर DC की हाईलेवल मीटिंग:  कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद; लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के निर्देश – Nuh News

नूंह जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं को नकल मुक्त और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से DC की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में एसडीएम, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग के प्रतिनिधि, सरपंच, सेंटर सुपरवाइजर और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से सौंपी गईं। पिछले साल सामने आए थे काफी केस प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। पिछले साल सामने आए नकल के मामलों को देखते हुए इस बार विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने बताया कि पेपर लीक, प्रश्नपत्रों को बदली, मोबाइल फोन के उपयोग और परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्र होने जैसे संवेदनशील बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई है। फ्लाइंग स्क्वॉड टीम और ऑब्जर्वर नियुक्त होंगे जिले के सभी केंद्रों पर स्थानीय प्रशासन की टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा, हरियाणा बोर्ड द्वारा छह से सात फ्लाइंग स्क्वॉड टीमें और ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। प्रशासन की ओर से भी अतिरिक्त निगरानी की व्यवस्था की गई है। बोर्ड ने 15 केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदनशील घोषित किया है, जिन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। डीसी-एसपी परिक्षा केंद्रों का दौरा करेंगे डीसी और एसपी खुद भी लगातार परिक्षा केंद्रों का दौरा कर स्थिति की समीक्षा करेंगे। सभी स्कूल प्राचार्यों और केंद्र प्रभारियों ने व्यवस्थाएं दुरुस्त होने का प्रमाण पत्र दिया है। इसके बावजूद, एसडीएम स्तर पर सामने आने वाली छोटी-मोटी कमियों को तुरंत दूर कराया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा परीक्षा संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *