मुख्य बातें

युवक की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार: प्रेम-प्रसंग में पत्थर से कूचकर की थी हत्या, नर्सरी के पास लहूलुहान शव मिला था – latehar News

युवक की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार:  प्रेम-प्रसंग में पत्थर से कूचकर की थी हत्या, नर्सरी के पास लहूलुहान शव मिला था – latehar News

लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में हुए युवक कारू सिंह हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी संतु भुइयां (35), उसकी पत्नी सोनी देवी (32), जमुना उरांव (20) और शंभू उरांव (25) शामिल हैं। सभी आरोपी माइल टोला, सेमरहट के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बाइक भी बरामद की है। यह जानकारी मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने दी। थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि मृतक कारू सिंह का आरोपी संतु भुइयां की पत्नी सोनी देवी के साथ पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी रंजिश के चलते संतु भुइयां ने योजनाबद्ध तरीके से कारू सिंह की पत्थर से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को ग्राम सनगढ़वा स्थित एक नर्सरी के पास फेंक दिया गया था। मृतक के पिता कृष्णनंदन सिंह ने थाने में लिखित आवेदन देकर संतु भुइयां पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने कृष्णनंदन सिंह के आवेदन पर मनिका थाना कांड संख्या 20/2026 के तहत मामला दर्ज किया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि 4 मार्च 2026 की सुबह ग्राम सनगढ़वा स्थित नर्सरी के पास कारू सिंह का लहूलुहान शव बरामद हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *