चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में स्थित मोबाइल मार्केट में भीषण आग लग गई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह मार्केट मोबाइल शोरूम और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों के लिए फेमस है, जहां रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए आते हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। फिलहाल 33 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। वहीं नगर निगम ने घटनास्थल पर पानी के टैंकर पहुंचा दिए हैं। आग लगने के समय भी मार्केट में भीड़ थी। घटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद
प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। फिलहाल, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना से जुड़े PHOTOS…
Source link
