मुख्य बातें

गया में चेन स्नैचिंग की कोशिश नाकाम: छीना-झपटी में युवक सड़क पर गिरा, हाथ और कंधे पर गंभीर चोट; CCTV खंगाल रही पुलिस – Gaya News

गया में चेन स्नैचिंग की कोशिश नाकाम:  छीना-झपटी में युवक सड़क पर गिरा, हाथ और कंधे पर गंभीर चोट; CCTV खंगाल रही पुलिस – Gaya News


गया7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गयाजी शहर में अपराधियों ने एक युवक के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयासल किया। विरोध कारण अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके, लेकिन छीनाझपटी में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित की पहचान विष्णुपद के दक्षिण दरवाजा निवासी मुकुल किशोर सिन्हा के तौर पर हुई है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शशि कुमार के बड़े भाई हैं। घटना रामपुर थाना क्षेत्र के अर्श अस्पताल के पास की है।

इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

हिम्मत दिखाकर विरोध किया

मुकुल ने बताया कि किसी काम से जा रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाकर खडे बाइक सावर 2 अपराधियों ने गले से चेन झपटने की कोशिश की। अचानक हुए इस हमले से पहले तो घबरा गया।

QuoteImage

कुछ देर बाद हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया। शोर मचाना शुरू कर दिया। छीना-झपटी चेन टूटकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से गिर पड़। हाथ और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। एक्स-रे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।

QuoteImage

हाथ में लगी चोट।

हाथ में लगी चोट।

सीसीटीवी खंगला रही पुलिस

पीड़ित ने रामपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *