मुख्य बातें

सहरसा में 2 मई से पाइपलाइन गैस सेवा शुरू: घरों तक पहुंचेगी D-PNG, CNG स्टेशन भी चालू – Saharsa News



सहरसा में 2 मई से घरेलू पाइप प्राकृतिक गैस (D-PNG) सेवा शुरू होगी। इसके तहत गैस सीधे पाइपलाइन के माध्यम से घरों के किचन तक पहुंचेगी, जिससे उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। डिप्टी कलेक्टर अभिषेक कुमार सिंह ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में

.

जिला प्रशासन के अनुसार, सहरसा में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना का कार्य तेजी से अंतिम चरण में है। अब तक 45 इंच-किलोमीटर स्टील पाइपलाइन और 65 किलोमीटर MDPE पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, 1500 मीटर लास्ट माइल कनेक्टिविटी (LMC) का कार्य भी पूरा कर लिया गया है, जो घरों तक गैस पहुंचाने के लिए आवश्यक है।

स्थानीय लोगों को स्वच्छ ईंधन का एक नया विकल्प मिला

प्रशासन ने बताया कि 21 अप्रैल को स्टील नेटवर्क का गैसीकरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया था। इसके बाद से ‘मेसर्स डॉली फ्यूल’ केंद्र पर वाहनों के लिए सीएनजी (CNG) सेवा भी शुरू कर दी गई है, जिससे स्थानीय लोगों को स्वच्छ ईंधन का एक नया विकल्प मिला है।

परियोजना के अंतिम चरण में, 2 मई को डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटिंग स्टेशन (DRS) की कमीशनिंग की जाएगी। इसके चालू होते ही घरेलू उपभोक्ताओं को पाइप के माध्यम से गैस आपूर्ति विधिवत प्रारंभ हो जाएगी।

वर्तमान में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं

इस बीच, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। एचपी गैस के पास लगभग 3988 और भारत गैस के पास 3448 भरे हुए सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। बुकिंग की तुलना में डिलीवरी संतोषजनक है और लंबित बुकिंग को तेजी से निपटाया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को लंबित बुकिंग का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया है। उम्मीद है कि पाइपलाइन गैस सेवा के शुरू होने से भविष्य में उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा और निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *