10वीं का रिजल्ट 11 मई को और 12वीं का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया जाएगा।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, 10वीं का रिजल्ट 11 मई को और 12वीं का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया जाएगा। जिससे अब 5.49 लाख स्टूडेंट का इंतजार खत्म होगा।
.
शिक्षा विभाग ने रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। छात्र अपना रोल नंबर और नाम लॉगिन करके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
इसके साथ ही चेयरमैन ने स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर- 9549-161-161 जारी किया है। उन्होंनें परीक्षा में फेल या कम नंबर आने वाले स्टूडेंट्स को विचलित न होने की सलाह दी है।
इस साल 10वीं की परीक्षा 2.84 लाख और 12वीं की 2.65 लाख स्टूडेंट दी थी। 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 1 अप्रैल तक हुईं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक हुईं।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ अमरपाल सिंह जानकारी देते हुए
मार्कशीट अंतिम सफलता का पैमाना नहीं- चेयरमैन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ अमरपाल सिंह ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने स्टूडेंट्स को सलाह देते हुए कहा कि मार्कशीट जीवन की अंतिम सफलता का पैमाना नहीं होती। परीक्षा के परिणाम केवल जीवन के अगले पड़ाव की ओर एक कदम हैं। स्टूडेंट्स से अपील की गई है कि वे अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और किसी भी स्थिति में हौसला न हारें।
चेयरमैन ने कहा कि मेहनत और सकारात्मक सोच ही स्थायी कामयाबी का आधार है। जो स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में सफल होंगे, उनके लिए नए अवसर खुलेंगे और जो छात्र उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं ला पाते, उन्हें भी निराश होने की बजाय नए सिरे से प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया है।

पिछले साल 16 और 14 मई को आया था रिजल्ट
पिछले साल, पीएसईबी ने 16 मई को दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे। पीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणाम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.61% रहा। लड़कों और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 94.50% और 96.85% था।
पिछले साल 12वीं का परीक्षा परिणाम 14 मई को जारी किया गया था। परीक्षा में कुल 265,388 छात्र शामिल हुए थे। कुल 241,506 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91% था।
**********
ये खबर भी पढ़ें:
CBSE 10वीं रिजल्ट, मुदित-वैभव और इश्लीन पंजाब टॉपर: 500/500 नंबर, कहा- समझकर पढ़ा, रट्टा नहीं लगाया; लुधियाना रीजन में 95.70% स्टूडेंट्स पास

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लुधियाना रीजन के करीब 1.20 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा सेशन-1 में हिस्सा लिया। इसमें से 95.70 प्रतिशत छात्रों ने सफलता पाई है। (पढ़ें पूरी खबर)
