मुख्य बातें

पंचकूला में निर्दलीय प्रत्याशी की 6 दिन बाद घर वापसी: BJP ने निष्कासित किया, अब CM खुद आए मनाने, विश्वास का धागा बंधवाया – Panchkula News

पंचकूला में निर्दलीय प्रत्याशी की 6 दिन बाद घर वापसी:  BJP ने निष्कासित किया, अब CM खुद आए मनाने, विश्वास का धागा बंधवाया – Panchkula News

हरियाणा के पंचकूला मे BJP से निष्कासित निर्दलीय प्रत्याशी ओमवती पूनिया की 6 दिन बाद ही घर वापसी हो गई। 2 मई को BJP ने पार्टी विरोधी गतिविधि बताते हुए निष्कासित कर दिया था। आज सीएम नायब सैनी खुद उन्हें मनाने के लिए घर पहुंचे।
पंचकूला के वार्ड 12 में निर्दलीय ओमवती पूनिया के फिर BJP जॉइन करते ही समीरण बदल गए हैं। ओमवती पूनिया पिछली बार भी निर्दलीय जीतीं थी और उसके बाद BJP जॉइन कर ली। उनके पति सुखबीर पूनिया को पार्टी ने मंडल उपाध्यक्ष बनाया था। इस बार पार्टी ने वार्ड 12 से उनका पार्षद का टिकट काटा तो वे निर्दलीय चुनाव मैदान में आ गई थी। लेकिन चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम नायब सैनी उनके घर पहुंचे तथा उनसे BJP का समर्थन करवा लिया। सीएम ने धागा बंधवाया प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने उन्हें पटका पहनाकर फिर से BJP जॉइन करवाई तो सीएम नायब सैनी ने उसने राखी की धागा बंधवाया। धागा बांधते समय ओमवती पूनिया ने कहा कि भाई साहब विश्वास का धागा है ये। आपकी बहन अब कभी पार्टी नहीं छोड़ेगी। धागा बंधवाने के बाद सीएम ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।
ओमवती पूनिया ने BJP का समर्थन करने के बाद कहा कि वे दूसरी पार्टी में शामिल नहीं हुई थी। निर्दलीय के तौर पर लड़ रही थी, प्रदेश के राजा घर आ गए, उससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। अब वे पार्टी के साथ हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *