मुख्य बातें

अमूल के बाद वीटा दूध के दाम भी बढ़ेंगे: ₹2 तक हो सकती है वृद्धि, फुल क्रीम ₹70 लीटर तक मिलेगा – Hisar News

अमूल के बाद वीटा दूध के दाम भी बढ़ेंगे:  ₹2 तक हो सकती है वृद्धि, फुल क्रीम ₹70 लीटर तक मिलेगा – Hisar News

हरियाणा समेत देशभर में अमूल दूध प्रति लीटर के हिसाब से 2 रुपए महंगा हो गया है। वहीं हरियाणा में अमूल के साथ वीटा भी दूध के दाम में 2 रुपए की बढ़ोतरी करने जा रहा है। जींद वीटा मिल्क प्लांट के मैनेजर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हर बार गर्मियों में रेटों में बढ़ोतरी की जाती है। इस पर कल तक सरकार फैसला ले सकती है। रेट बढ़ोतरी के बाद हरियाणा में फुल फैट क्रीम दूध 70 रुपए प्रति लीटर तक मिलेगा। अभी इसके रेट 68 रुपए प्रति लीटर हैं। इसके बाद बाकि थैलियों में आने वाले दूध के दाम भी 2-2 रुपए बढ़ोतरी के साथ मिलेंगे। बता दें कि हरियाणा में अमूल के अलावा वीटा का दूध काफी बिकता है। वहीं पंजाब ने भी वेरका दूध के दाम 2 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा हरियाणा में किसानों से मिलने वाले दूध के दाम भी बढ़ाए जाएंगे। इसका असर भी दूध की कीमतों पर पड़ेगा। वहीं लस्सी, दही और फ्लेवरर्ड मिल्क के रेट पहले जैसे रह सकते हैं। अब इस हिसाब से मिलेगा दूध
फुल फैट क्रीम दूध 68 रुपए में बिकता है वह 70 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा साढ़े 4 फैट का दूध 62 रुपए से 64 रुपए हो जाएगा। 3 फैट टोंड मिल्क 56 रुपए से 58 और डीटीएन डेढ़ फैट मिल्क 50 रुपए प्रति लीटर से 52 रुपए तक हो जाएगा। आपको बता दें कि वीटा ने पिछले साल ही दूध के रेट में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *