मुख्य बातें

रामपुर में 25 वाहन चालकों के काटे चालान: अवैध रूप से सवारियां ढोने पर RTO का एक्शन; 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला – Rampur (Shimla) News

रामपुर में 25 वाहन चालकों के काटे चालान:  अवैध रूप से सवारियां ढोने पर RTO का एक्शन; 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला – Rampur (Shimla) News

परिवहन विभाग ने बुधवार शाम के समय रामपुर में अवैध रूप से सवारियां ढो रहे वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नरेश वर्मा के नेतृत्व में यह अभियान रामपुर द्वार नोगली से तकलेच वाया दरकाली-काशापाट रूट पर चलाया गया। इस दौरान बोलेरो कैंपर और पिकअप सहित कई वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान अवैध रूप से सवारियां ढो रहे कुल 25 वाहनों के चालान किए गए। विभाग ने मौके पर ही लगभग 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला, जबकि लगभग 45 हजार रुपये की राशि लंबित बताई गई है। अधिकारियों के अनुसार, लंबित राशि की वसूली के लिए नियमानुसार कार्रवाई जारी है। कई वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा अभियान के दौरान वाहनों में यात्रा कर रही सवारियों को भी चेतावनी दी गई। उन्हें बिना परमिट और नियमों के विरुद्ध चल रहे वाहनों में यात्रा न करने की सलाह दी गई, क्योंकि ऐसे वाहनों में सफर करना यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। बस सेवाओं का राजस्व हो रहा प्रभावित चेकिंग अभियान के दौरान एक एचआरटीसी बस को भी रोका गया। बस के चालक और परिचालक ने बताया कि उस दिन बस में 26 यात्रियों की टिकटें बनीं, जबकि सामान्य दिनों में इस रूट पर केवल 10 से 12 यात्री ही यात्रा करते हैं। इससे यह स्पष्ट हुआ कि अवैध वाहन अधिकृत बस सेवाओं के राजस्व को प्रभावित कर रहे थे। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *