मुख्य बातें

सोनू नोल्टा हत्याकांड मास्टरमाइंड गोपाल सुखोमाजरी गिरफ्तार: शूटर को दिए थे हथियार, पंचकूला के कालका से लड़ चुका चुनाव, 31 हजार वोट आए – Panchkula News

सोनू नोल्टा हत्याकांड मास्टरमाइंड गोपाल सुखोमाजरी गिरफ्तार:  शूटर को दिए थे हथियार, पंचकूला के कालका से लड़ चुका चुनाव, 31 हजार वोट आए – Panchkula News

पंचकूला पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने अमरावती क्षेत्र में हुए चर्चित सोनू नोल्टा हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों में शामिल गोपाल कुमार को गिरफ्तारdf;k है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल निवासी गांव सुखोमाजरी, थाना पिंजौर, जिला पंचकूला के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड पर लिया। पंचकूला पुलिस ने रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ करते हुए उसके मोबाइल फोन सहित घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों की जांच की तथा मोबाइल फोन भी बरामद किया पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस हत्या की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे। 5 जून को हुआ था सेानू नोल्टा का मर्डर पंचकूला के अमरावती क्षेत्र स्थित मॉल के बाहर हथियारबंद युवकों ने 5 जून 2025 को सोनू नोल्टा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना पिंजौर में दर्ज है तथा मामले की जांच लगातार जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गोपाल कुमार ने इस हत्याकांड में बेहद अहम भूमिका निभाई थी। आरोपी ने मुख्य शूटर पीयूष पिपलानी और अंकुश सोलंकी को छिपने में मदद करने के साथ-साथ वारदात से पहले रैकी करवाई थी। इतना ही नहीं, आरोपियों को हथियार उपलब्ध करवाने, सोनू की लोकेशन बताने के साथ हत्या की पूरी योजना तैयार करने तथा साजिश को अंजाम तक पहुंचाने में भी उसकी मुख्य भूमिका रही। निर्दलीय चुनाव लड़ा, 31 हजार वोट मिले पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है तथा राजनीतिक गतिविधियों में भी शामिल रहा है। आरोपी पूर्व में कालका विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। जिसमें उसको 31,688 वोट मिले थे। बतौर निर्दलीय वह तीसरे स्थान पर रहा। हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित 12 मामले
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार आरोपी गोपाल कुमार के खिलाफ वर्ष 2012 से लेकर वर्ष 2022 तक पंचकूला, हिमाचल प्रदेश तथा अंबाला क्षेत्र के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, माइनिंग एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और जेल एक्ट सहित कई संगीन धाराओं के तहत 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। । पूछताछ पूरी किए जाने के बाद आरोपी को आज न्यायिक हिरासत में भेजते हुए अंबाला जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *