मुख्य बातें

बंद दफ्तर से 21 लाख रुपए चुराने वाले 3 गिरफ्तार: चोरी के बाद कार खरीदने के लिए एडवांस भेजे, कुछ रुपए बैंक में जमा कराया – Patna News

बंद दफ्तर से 21 लाख रुपए चुराने वाले 3 गिरफ्तार:  चोरी के बाद कार खरीदने के लिए एडवांस भेजे, कुछ रुपए बैंक में जमा कराया – Patna News

पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग स्टेशन मोड़ के पास स्थित रामनारायण प्रसाद के दफ्तर में 28 अगस्त 2025 को चोरी की घटना हुई थी। इसमें 21 लाख रुपए और 250 ग्राम सोने के गहने चोरी किए गए थे। इस मामले में पटना पुलिस ने आज खुलासा किया है। 3 अपराधी र

.

इनके पास से घटना में शामिल बाइक, कट्टर, ई रिक्शा, हेलमेट, तकिया के खोल, 846800 नगद बरामद किए गए हैं। पूर्वी SP परिचय कुमार ने बताया कि तीनों की गिरफ्तारी अगमकुआं थाना क्षेत्र से हुई है।

रेंट पर तीनों रह रहे थे। इस मामले में 4 अपराधी शामिल थे। एक विकास नाम का अपराधी फरार है, जो रिश्ते में रोहित का जीजा लगता है। इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पकड़े गए अपराधियों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। जेल भी गए हैं।

तकिया के खोल में भरकर ले गए रुपए

घटना वाले दिन चारों अपराधी बाइक और ई रिक्शा से आए थे। ताले को कट्टर से काटा फिर अंदर से तकिया के खोल में रुपए और जेवरात भरकर ले गए। सभी चोरी के पेशा में संलिप्त थे। इनका काम बंद पड़े मकानों, दफ्तरों की रेकी कर के उसमें चोरी करने का था। चोरी के बाद इन्होंने रुपए को अलग अलग खापा दिया।

21 लाख में से 4,93000 रुपए कोलकाता में हुंडई कंपनी की कार बुक करने के लिए दिए हैं। मालिक से बात हुई है, उन्होंने लौटाने की बात कही है। उत्कर्ष बैंक के अकाउंट में लगभग 8 लाख रुपए डिपॉजिट कर दिए। जिसकी बरामदगी के लिए प्रोसेस किया जा रहा है। बहन के खाते में 5 लाख रुपये जमा कर दिए। जिसकी छानबीन जारी है। इसके अलावा इनके पास से चांदी के गहने भी मिले हैं।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी गई सूचना

पूर्वी SP ने बताया कि अमाउंट अधिक है, इसलिए इसकी सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी दी गई है। ताकि ये पता लगाया जा सके कि कहीं आवेदक टैक्स तो नहीं छिपा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *