मुख्य बातें

धौलपुर में शराब से भरी कार पकड़ी: जीजा-साला गिरफ्तार, नाकाबंदी में पकड़ी गाड़ी – Dholpur News

धौलपुर में शराब से भरी कार पकड़ी:  जीजा-साला गिरफ्तार, नाकाबंदी में पकड़ी गाड़ी – Dholpur News

धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक बलेनो कार से 15 पेटी देशी शराब जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी आपस में जीजा-साले हैं।

.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और भरतपुर रेंज के निकटतम पर्यवेक्षण में कंचनपुर थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार कंचनपुर थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल सोनवीर सिंह को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक बलेनो कार से अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है। इस सूचना पर थानाधिकारी रामकिशन यादव के निर्देश पर उप निरीक्षक सोनवीर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

वृत्ताधिकारी ग्रामीण द्वारा महुआखेड़ा चौराहे के आसपास सभी रास्तों पर नाकाबंदी करवाई गई। रात्रिकालीन समय में महुआखेड़ा चौराहे पर सैपऊ रोड से आ रही एक संदिग्ध बलेनो कार को रोका गया। तलाशी के दौरान 15 पेटी देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान नितिन कुमार उर्फ शनि परमार (35), निवासी घुसियाना, थाना खेरागढ़, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) और पंकज सिकरवार (26), निवासी भाकर, थाना खेरागढ़, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। ये दोनों आपस में जीजा-साले हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *