मुख्य बातें

प्रिंस ने विवादित वीडियो जारी कर धनबाद SSP को धमकाया: पूर्व सीएम बाबूलाल ने कहा-यह वीडियो कानून-व्यवस्था और प्रशा​सनिक विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न – Ranchi News

प्रिंस ने विवादित वीडियो जारी कर धनबाद SSP को धमकाया:  पूर्व सीएम बाबूलाल ने कहा-यह वीडियो कानून-व्यवस्था और प्रशा​सनिक विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न – Ranchi News

भगोड़े अपराधी प्रिंस खान ने एक विवादित वीडियो जारी किया। इसमें धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को धमकी दी गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। बाबूलाल मरांडी ने लिखा-झारखंड के इतिहास में बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति सामने आई है। इस वीडियो ने प्रशासनिक तंत्र और माफिया गठजोड़ को लेकर कई गंभीर आरोपों को सार्वजनिक बहस का विषय बना दिया है। यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति के बयान तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने सीएम से पूछा है कि क्या राज्य का प्रशासनिक तंत्र माफिया के प्रभाव में काम कर रहा है। उन्होंने लिखा कि वीडियो में धनबाद के एसएसपी पर लगाए गए आरोप अत्यंत गंभीर है। गरीब और कमजोर लोगों को निशाना बनाकर उनकी जमीन पर कब्जे का प्रयास, माइनिंग माफिया व अफसरों के बीच गठजोड़ की आशंका, भय व दबाव बनाने के लिए वर्दी व सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल करने जैसे आरोप एसएसपी पर लगाए गए हैं। यह गंभीर है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भी गहरा संकट है: बाबूलाल मरांडी गरीब और कमजोर लोगों को निशाना बनाकर उनकी जमीन पर कब्जे का प्रयास, माइनिंग माफिया और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच गठजोड़ की आशंका, भय व दबाव बनाने के लिए वर्दी व सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल करने जैसे आरोप एसएसपी पर लगाए गए हैं। अगर इन आरोपों में तनिक भी सच्चाई है तो यह सिर्फ प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भी गहरा संकट है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन अधिकारियों पर इतने गंभीर आरोप लग रहे हों, उनके विरुद्ध निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करने की बजाय उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां क्यों सौंपी जा रही है। उन्होंने लिखा- इससे जनता में संदेश जाता है कि सत्ता और प्रभाव के आगे न्याय व्यवस्था कमजोर पड़ रही है। मरांडी ने लिखा कि सोशल मीडिया पर वायरल यह पूरा वीडियो व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री को उपलब्ध करा देंगे। ताकि वे यह न कह सकें कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी या फिर उनके मातहत काम करने वालों ने इस बारे में जानकारी नहीं दी। उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग
उन्होंने संबं​धित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाने, पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही माइनिंग माफिया, जमीन कब्जा व प्रशासनिक संरक्षण से जुड़े सभी आरोपों की न्यायिक निगरानी में जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने लिखा-जनता देख रही है कि सरकार कानून के शासन के साथ खड़ी है या माफिया तंत्र के दबाव में काम कर रही है। लोकतंत्र में सत्ता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता का विश्वास बनाए रखना है। अब यह सरकार के हाथ में है कि वह न्याय का रास्ता अपनाएगी या फिर आरोपों व अविश्वास के इस माहौल को और गहरा होने देगी। वीडियो में प्रिंस ने कहा-आप वर्दी में रंगदारी लेते हैं और मैं बिना वर्दी के लेता हूं
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रिंस खान यह कहते हुए दिख रहा है- आप गरीब लोगों से इतना कोयला चोरी करवा रहे कि गरीब लोग धंस के मर जा रहे हैं। एक गाड़ी पर एक लाख रुपए तय कर दिया। सभी व्यापारियों का जीना हराम कर रखा है। अपने बारे में तो बोलते नहीं कि आप भी रंगदारी लेते हैं। आप वर्दी पहनकर रंगदारी लेते हैं और हम बिना वर्दी पहने। हमने जिसको मारना चाहा, उसे बचा लिया क्या। अब आपकी वजह से बाजार समिति के एक व्यापारी को मारेंगे। तीन एके-47 व 1000 गोलियां धनबाद पहुंचा दिए हैं। लुच्चा-टुच्चा बोलना छोड़ दें, वरना हम बोलेंगे तो आपको नींद नहीं आएगी। दिल्ली में जो रखे हैं न, सारा पोल खोल देंगे लोगों के सामने। प्रूफ के साथ। आप व्यापारियों को डराते हैं कि प्रिंस खान का जितना पैसा दिया, हमें भी दो, नहीं तो टेरर फंडिंग में डाल देंगे। आतंकवादी बना देंगे। क्या बोलते हैं-मैं पाकिस्तान में…मुस्लिम हैं तो क्या पाकिस्तान चले जाएंगे। मुस्लिम हैं तो क्या आतंकवादी बना देंगे। आप कौन हैं-सीआईडी या सीबीआई। प्रूफ ​कीजिए कि हम आतंकवादी हैं और पाकिस्तान में हैं। आपके कारण हम नहीं भागे हैं। अपने दुश्मनों को खत्म करने के लिए हटे हैं। इधर, इस मामले में एसएसपी प्रभात कुमार से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *