मुख्य बातें

केशव नगर में सर्विस लाइन में हुई जोरदार स्पार्किंग: चिंगारियां निकलने के बाद टूटा तार, चार घंटे बिजली रही गुल – Sawai Madhopur News

केशव नगर में सर्विस लाइन में हुई जोरदार स्पार्किंग:  चिंगारियां निकलने के बाद टूटा तार, चार घंटे बिजली रही गुल – Sawai Madhopur News


केशव नगर में सर्विस लाइन के तारों में होती स्पार्किंग।

सवाई माधोपुर के केशव नगर कॉलोनी में बुधवार देर रात अचानक बिजली के सर्विस लाइन के तारों में जोरदार स्पार्किंग हुई। जिससे यहां एक बार अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान सर्विस लाइन यहां से लगातार चिंगारियां निकलती रही। जिसके बाद यह तार टूट गया। तार टू

.

यहां बिजली का तार टूटने के बाद भी स्पार्किंग होती रही, जिससे एक बार अफरा तफरी मच गई।

चिंगारियां निकलने के बाद टूटा तार

केशव नगर कॉलोनी निवासी अजय कुमार ने बताया कि इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। जिससे लगभग हर घर में कूलर, एसी चल रहे हैं ।जिससे बिजली पर लोड बढ़ गया है। बिजली का लोड बढ़ने से केशव नगर में अक्सर रोजाना ही लाइट गुल हो जाती है। इसी कड़ी में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे अचानक से सर्विस लाइन के तारों में जोरदार स्पार्किंग हुई। इस दौरान यहां पर तारों से जबरदस्त चिंगारियां निकली। जिससे यहां डर का माहौल बन गया। चिंगारियां निकलने के बाद यह तार टूट कर सड़क पर गिर गया। जिसकी सूचना लोगों ने तुरंत बिजली निगम को दी। सूचना मिलने के बाद बिजली निगम की ओर से बिजली सप्लाई को काट दिया गया और तुरंत ही टीम मौके पर भेजी गई। यहां पहुंचकर टीम ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सर्विस लाइन का नया तार डालकर बिजली आपूर्ति को सुचारू करवाया। इस दौरान गनीमत यह रही की किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *