मुख्य बातें

आज से एकलव्य खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए सेलेक्शन ट्रायल: 5 खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी, वाटर स्पोर्ट्स में भी आजमाएंगे हाथ – Patna News

आज से एकलव्य खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए सेलेक्शन ट्रायल:  5 खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी, वाटर स्पोर्ट्स में भी आजमाएंगे हाथ – Patna News


पटना6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार में एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र और जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए आज से सेलेक्शन ट्रायल शुरू किया जाएगा। यह सेलेक्शन ट्रायल 22 मई तक चलेगा।

जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत आयोजित ट्रायल्स में 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जबकि एकलव्य चयन ट्रायल्स में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

5 खेलों के लिए होगा सेलेक्शन ट्रायल

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि, ‘जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत ताइक्वांडो, कबड्डी और बैडमिंटन के लिए ट्रायल होगा।

वहीं, एकलव्य सेंटर के लिए वॉलीबॉल और वाटर स्पोर्ट्स (कयाकिंग एवं कैनोइंग) के लिए सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

खिलाड़ियों को ट्रायल्स में भाग लेने के दौरान आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और बिहार निवास प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

बैडमिंटन

  • 16 मई-आरा (आरा बैडमिंटन क्लब, आरा)
  • 18 मई-बेगूसराय (इंडोर स्टेडियम, बेगूसराय)
  • 19 मई-खगड़िया (इंडोर स्टेडियम, खगड़िया)
  • 21 मई-मधेपुरा (इंडोर स्टेडियम, मधेपुरा)
  • 22 मई-पूर्णिया (इंडोर स्टेडियम, पूर्णिया)

कबड्डी

  • 16 मई-पटना (पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स)
  • 18 मई-बेगूसराय (गांधी स्टेडियम)
  • 20 मई-अरवल (खेल भवन, अरवल)
  • 22 मई-सीतामढ़ी (जानकी स्टेडियम)

ताइक्वांडो

  • 17 मई-नवादा (खेल भवन, नवादा)
  • 19 मई-मुजफ्फरपुर (खेल भवन, मुजफ्फरपुर)
  • 20 मई-कटिहार (खेल भवन, कटिहार)
  • 22 मई-गोपालगंज (अंबेडकर भवन, गोपालगंज)
  • एकलव्य खेल प्रशिक्षण केंद्र

वॉलीबॉल

  • 19 मई-सीवान (पीटीसी ग्राउंड, मैरवा धाम के पास)
  • कयाकिंग और कैनोइंग
  • 15 मई-सीवान (पीटीसी ग्राउंड, मैरवा धाम के पास)
  • 16 मई-मोतिहारी (खेल भवन, मोतिहारी)
  • 18 मई-मुजफ्फरपुर (खेल भवन, मुजफ्फरपुर)
  • 19 मई-दरभंगा (खेल भवन, दरभंगा)
  • 20 मई-भागलपुर (खेल भवन, भागलपुर)

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *