मुख्य बातें

खर्रा बोले- सरकार तैयार, चुनाव आयोग जब चाहे चुनाव करवाए: OBC आयोग के पास आरक्षण के लिए अभी स्पष्ट आंकड़े नहीं, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ – Sikar News

खर्रा बोले- सरकार तैयार, चुनाव आयोग जब चाहे चुनाव करवाए:  OBC आयोग के पास आरक्षण के लिए अभी स्पष्ट आंकड़े नहीं, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ – Sikar News

UDH राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसला आने के बाद चुनाव करवाने का फैसला अब निर्वाचन आयोग का होगा। 3 महीने पहले भी प्रदेश सरकार चुनाव के लिए तैयार थी और आज भी तैयार है। अड़चन यही थी कि सरकार की मंशा थी कि OBC को उचित आरक्षण दिया जाए। कांग्रेस के राज में OBC की गणना नहीं हुई थी, इसलिए प्रदेश सरकार बनने के बाद OBC आयोग का गठन किया गया था। राज्यमंत्री खर्रा आज सुबह सीकर के स्मृति वन में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे थे। झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार अभी हाईकोर्ट के आदेशों को स्टडी कर रही है। फिलहाल सरकार की दोबारा कोर्ट में जाने की कोई तैयारी नहीं है। निकाय-पंचायती राज में पुनर्गठन, सीमांकन और सीमा विस्तार के काम में आ रहे सरकार के सभी कानूनी बैरियर खत्म हो चुके हैं। प्रदेश सरकार 3 महीने पहले चुनाव के लिए तैयार है। हाईकोर्ट के आदेश की पालना अब चुनाव आयोग को करनी है। खर्रा ने कहा कि चुनाव आयोग जब भी प्रदेश सरकार से जो भी सहयोग चाहेगा, उसके लिए प्रदेश सरकार उपलब्ध है। प्रशासन पहले S.I.R. और अब जनगना में बिजी है। ऐसे में बिना OBC आयोग की रिपार्ट के चुनाव करवाना उचित नहीं है। चुनाव करवाना निर्वाचन आयोग का काम है, आयोग कानूनी राय लेकर काम करेगा। राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सीकर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के शुभारंभ के मौके पर स्मृति वन में पौधारोपण किया और सरोवर का पूजन किया। राजीविका की महिलाओं ने मंगल गीत गाए और कलश धारण किए। कार्यक्रम में प्रभारी सचिव सुबीर कुमार, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद, कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, पूर्व विधायक रतन जलधारी और भाजपा िजलाध्यक्ष मनोज बाटड़ मंचस्थ थे। राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि 53 डिग्री से ज्यादा तापमान होते ही दिमाग मेल्ट होना शुरु हो जाता है, इसलिए अब हमें सावधान होने की जरुरत है। जितने ज्यादा पेड़ लगेंगे और उनका संरक्षण होगा उतना ही पर्यावरण हरा-भरा होगा। अगली पीढ़ी को बचाने के लिए जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण करने की जरूरत है। प्रभरी सचिव सुबीर कुमार ने कहा कि वाटर लेवल बढ़ाने के लिए 50*50 के सोक पिट्स बनाएंगे तो फायदा होगा। फरवरी सचिव शब्बीर कुमार ने कहा कि जिला कलेक्टर को जिला मुख्यालय पर फूड पार्क बनाने के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही जमीन चिन्हित होने के बाद कोचिंग एरिया और सीकर में आने वाले पर्यटकों को देखते हुए एक अच्छा फूड कोर्ट तैयार किया जाएगा। प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने कहा कि इस बार सीकर जिले में 31 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से एक‌ लाख मोरिंगा(सहजन) के पेड़ लगाए जाएंगे, इसकी जल्दी ग्रोथ होती है और लोगों की हैल्थ के लिए फायदेमंद होगा। प्रगतिशील किसानों को कम फसली एरिया में विजिट करवाई जाए। बच्चों के जरिए पर्यावरण संरक्षण का मैसेज तेजी से जाएगा। इस तरह टेंपरेचर बढ़ा तो एक टाइम 55° से ज्यादा हो जाएगा फिर मौतें होने लगेंगी, इसलिए टेंपरेचर कम करने के पेड़ लगाना ही एकमात्र उपाय है। पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद ने कहा कि एक AC यूज करने वाले इंसान को कम से कम 50 पेड़ लगाने चाहिए। स्काउट्स-गाइड्स ने स्मृति वन के सरोवर में श्रमदान किया। कार्यक्रम के बाद पौधारोपण करते समय राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने पीपल, प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने अशोक, कलेक्टर मोदी ने गुलर और SP नूनावत ने मौलश्री को पौधा लगाया। राज्यमंत्री खर्रा ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को जल संरक्षण व पर्यावरण की शपथ दिलाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *