आरोपियों का सिविल अस्पताल में मैडिकल करवाने लाए पुलिस अधिकारी।
पंजाब के लुधियाना में पीसीआर दस्ते ने शिवपुरी नूरवाला रोड पर चैकिंग दौरान तीन युवकों से हेंड ग्रेनेड बरामद किया। पुलिस को चकमा देकर एक युवक मौके से भाग गया था लेकिन उसे पुलिस ने दबोच लिया। इस केस में अभी तक पुलिस ने 5 लोगों को पकड़ा है।
.
पूरे मामले को लेकर आज पुलिस कमिश्नर प्रेस कान्फ्रेंस कर सकते है। बीते दिन इस मामले में किसी भी अधिकारी ने आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी थी।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
NIA की एंट्री होना संभावित
अब सूत्रों मुताबिक पता चला है कि पाकिस्तानी एजेंसी ISI से मामला जुड़ा होने के कारण इस केस में NIA की एंट्री होनी संभावित हो गई है। आज लुधियाना में NIA की टीम भी आ सकती है। पुलिस ने इस केस में पहले कुलदीप सिंह, परविंदर सिंह और रमनीत सिंह को काबू किया था। अब उनके दो साथी शेखर और अजय को भी पुलिस मुक्सर जेल से लेकर आई हुई है।
पांचों आरोपियों से गहन पूछताछ बीते दिन पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने की। आरोपियों की पुलिस को 6 दिन का रिमांड मिला हुआ है।
बस के जरिए अमृतसर से लुधियाना लाए हेंड-ग्रेनेड
सूत्रों मुताबिक पता चला है कि ये हेंड ग्रेनेड अमृतसर के छेहरटा नजदीक किसी गांव से इन युवकों ने रिसीव किया है। ये युवक करियर का काम कर रहे है। अमृतसर से ये युवक बस के जरिए हेंड ग्रेनेड लेकर आए थे। सूत्रों मुताबिक इन्हें 50 हजार रुपए लुधियाना में डिलीवर करने का मिलना था लेकिन जिसने डिलीवरी लेनी थी वह व्यक्ति नहीं पहुंचा और ये लोग रास्ता भटक गए।
विदेश में बैठा है मास्टर माइंड
इस केस का मास्टर माइंड विदेश में बैठा व्यक्ति है जिसने लुधियाना को दहलाना की साजिश रची थी। पुलिस उस व्यक्ति के बारे भी जल्द खुलासा करेगी। इन पांचों आरोपियों पर छुटपुट लड़ाई झगड़े के केस अलग-अलग थानों में दर्ज है। इन युवकों का पुलिस को 6 दिन का रिमांड मिला है।
