मुख्य बातें

दिल्ली ब्लास्ट में हिमाचल का शख्स घायल: अस्पताल में भर्ती; सीएम सुक्खू ने घटना पर दुख जताया, अलर्ट मोड पर पुलिस – hamirpur (Himachal) News

दिल्ली ब्लास्ट में हिमाचल का शख्स घायल:  अस्पताल में भर्ती; सीएम सुक्खू ने घटना पर दुख जताया, अलर्ट मोड पर पुलिस – hamirpur (Himachal) News


दिल्ली ब्लास्ट के बाद हिमाचल के बद्दी में गाड़ी की जांच करते हुए पुलिस।

दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट में हिमाचल प्रदेश के भी एक व्यक्ति घायल हुए हैं। हमीरपुर जिला के तिलकराज, पुत्र कृष्ण चंद (45 साल) ब्लास्ट के बाद चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि तिलकराज अभी अस्पताल में भर्ती है।

.

डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह और SP भगत ठाकुर ने बताया कि घायल तिलकराज की अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली। इस वजह से दिल्ली ब्लास्ट में घायल व्यक्ति की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई और यह पता नहीं चल पाया कि घटना के वक्त घायल व्यक्ति कहां जा रहा था।

सीएम ने घटना पर दुख जताया

वहीं दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख जताया और हादसे में मृत लोगों की आत्मा की शांति को प्रार्थना की।

इसी गाड़ी से दिल्ली में ब्लास्ट किया गया।

9 लोगों की मौत, 24 घायल

बता दें कि दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाके से 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 लोग घायल हैं। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार में सोमवार शाम 6.52 बजे हुआ।

ब्लास्ट से पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें एक सफेद आई-20 कार पार्किंग से निकलती दिख रही है। इसमें आतंकी मोहम्मद उमर के होने का शक है।

हिमाचल में अलर्ट

इस धमाके की के बाद हिमाचल में भी अलर्ट घोषित किया गया। बीती रात से सभी बॉर्डर एरिया में जांच के बाद ही वाहनों को प्रवेश दिया गया। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को देने के निर्देश दिए हैं।

खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क किया

डीजीपी ने गश्त बढ़ाने खासकर सीमावर्ती इलाकों जैसे ऊना, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और कांगड़ा में निगरानी रखने के आदेश जारी किए है। खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क रहने को बोला गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *