मुख्य बातें

चाईबासा में आदिवासियों पर हुआ लाठीचार्ज बर्बर कार्रवाई : आदित्य – Ranchi News

चाईबासा में आदिवासियों पर हुआ लाठीचार्ज बर्बर कार्रवाई : आदित्य – Ranchi News


.

राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने गुरुवार को सदन में शून्य काल के दौरान चाईबासा लाठी चार्ज का मामला उठाया। कहा, यह एक बर्बर कार्रवाई थी। इसकी उच्च स्तरीय जांच हो। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के साथ दुर्व्यवहार करने वाले वहां के उपायुक्त पर कार्रवाई हो। सांसद ने कहा, चाईबासा में नो इंट्री लागू करने की मांग करने वाले आदिवासियों पर लाठी चलाई गई। आंसू गैस छोड़े गए। निर्दोषों को जेल भेजा गया। कहा कि चाईबासा में पोखरिया टाटा बायपास रोड पर लोग भारी वाहनों को बंद करने की मांग कर रहे थे।

रांची| प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने सांसद आदित्य साहू द्वारा राज्यसभा में चाईबासा की घटना को लेकर लगाए गए आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित करार दिया हैं। उन्होंने कहा कि चाईबासा में पोखरिया टाटा बायपास रोड पर स्थानीय लोगों की मांगें जायज थीं, लेकिन भाजपा समर्थित कुछ तत्वों ने शांतिपूर्ण विरोध को अराजकता और कानून व्यवस्था भंग करने के प्रयास में बदल दिया। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *