मुख्य बातें

खाद्य आपूर्त विभाग का इंस्पेक्टर सस्पेंड: इंस्पेक्टर समेत 3 पर FIR के आदेश, कुरुक्षेत्र ग्रीवांस कमेटी में राज्यमंत्री का एक्शन, आदेश नहीं मानने पर कार्रवाई – Kurukshetra News

खाद्य आपूर्त विभाग का इंस्पेक्टर सस्पेंड:  इंस्पेक्टर समेत 3 पर FIR के आदेश, कुरुक्षेत्र ग्रीवांस कमेटी में राज्यमंत्री का एक्शन, आदेश नहीं मानने पर कार्रवाई – Kurukshetra News


कुरुक्षेत्र में ग्रीवांस बैठक में लेते राज्यमंत्री राजेश नागर।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ग्रीवांस कमेटी की बैठक में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर एक्शन में दिखे। उन्होंने विभाग के इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने के आदेश दिए। पर जांच कमेटी की रिपोर्ट में आदेशों की अवहेलना करना पाया गया।

.

इस पर राज्यमंत्री ने इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर समेत 3 पर केस दर्ज करने के भी निर्देश जारी किए। मामले की जांच कर रहे लाडवा SDM अनुभव मेहता ने बताया कि विभाग के नियमानुसार मामले में गलत कार्रवाई करना पाया गया है। साथ ही गांवों की सप्लाई को दूर के गांवों के साथ जोड़ा जाना पाया गया।

दूर-दूर जोड़ दी सप्लाई

डिपो होल्डर सोनू नारंग निवासी महावीर कॉलोनी लाडवा ने बताया कि राज्यमंत्री की ओर से जुलाई और अक्टूबर में लेटर जारी आदेश दिए थे कि जिस डिपो की सप्लाई बंद है या सस्पेंड है उसे पास के डिपो के साथ जोड़ा दिया। इस आदेश के बावजूद इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने डिपो की सप्लाई दूर-दूर जोड़ दी।

शिकायत के बाद गलत रिपोर्ट दी

इसकी शिकायत हुई तो इंस्पेक्टर ने डिपो की सप्लाई पास-पास जोड़ने की रिपोर्ट विभाग को सौंप दी। आरोप लगाया कि उसके बाद उस रिपोर्ट को गायब करवा दिया। आरोपी ने विभाग के साथ-साथ डीसी कार्यालय में भी गलत रिपोर्ट सब्मिट की थी।

शिकायतकर्ता सोनू नारंग।

बेटे का डिपो चला रहा था पिता

सोनू नारंग ने बताया कि इसके अलावा वार्ड-1 का डिपो अंशुल गर्ग के नाम पर था। अंशुल अपनी फैमिली के साथ करीब 8 साल पहले इटली चला गया था। उसके जाने के बाद अंशुल के पिता नरेश गर्ग उसके डिपो को चला रहे थे।

पिता से लिए झूठे बयान

शिकायत के बाद आरोपी इंस्पेक्टर नवीन और सब इंस्पेक्टर अशोक ने अंशुल के पिता नरेश गर्ग से लिखित बयान लिए कि उसका बेटा अंशुल विदेश गया ही नहीं है। इस पर उसने आरटीआई से जानकारी निकलवा ली और मामले की शिकायत ग्रीवांस कमेटी में भेज दी।

SDM की जांच से हुआ खुलासा

शिकायत के बाद पिछली ग्रीवांस की बैठक में मामला उठा था, जिसमें राज्यमंत्री राजेश नागर ने SDM लाडवा को मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच के दौरान SDM अनुभव मेहता ने नरेश गर्ग से दोबारा बयान करवाए, जिसमें नरेश गर्ग अपने पहले बयान से मुकर गए। इस कार्रवाई से सोनू नारंग संतुष्ट दिखे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *