रूपनगर रेंज के नए डीआईजी ने संभाला पदभार: कानून व्यवस्था को लेकर बुलाई मीटिंग, IPS नानक सिंह बोले- जन सुरक्षा पहली प्राथमिकता – Ropar (Rupnagar) News
रोपड़ के नए डीआईजी नानक सिंह पदभार संभालते हुए। आईपीएस नानक सिंह ने आज (गुरुवार को) रूपनगर रेंज के डीआईजी का पदभार संभाल लिया। इस दौरान जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। . पदभार ग्रहण करने के बाद डीआईजी नानक सिंह ने अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की।…
