मुख्य बातें

पुलिस के पहरे में हुआ शूटर का अंतिम संस्कार: कुरुक्षेत्र में छोटे भाई ने मुखाग्नि दी; नहीं बनाने दी वीडियो-फोटो, यमुनानगर में एनकाउंटर – Kurukshetra News

पुलिस के पहरे में हुआ शूटर का अंतिम संस्कार:  कुरुक्षेत्र में छोटे भाई ने मुखाग्नि दी; नहीं बनाने दी वीडियो-फोटो, यमुनानगर में एनकाउंटर – Kurukshetra News


छोटे भाई ने किया रजत का अंतिम संस्कार। फाइल फोटे

कुरुक्षेत्र के लाडवा में नोनी राणा गैंग के शूटर रजत का स्वर्गपुरी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था। यहां तक कि किसी को भी वीडियो और फोटो नहीं लेने की अनुमति नहीं दी गई। यमुनानगर पुलिस मृतक रजत के

.

बता दें कि, शुक्रवार रात करीब 10 बजे गांव शेरगढ़ निवासी रजत का यमुनानगर की CIA-2 की टीम ने धोलेरां-रादौर हाईवे पर​ उसका एनकाउंटर कर दिया था। आज (शनिवार को)​​ रजत के शव का पोस्टमॉर्टम करवा उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

एनकाउंटर में जख्मी हाेने के बाद रजत को अस्पताल पहुंचा, जहां उसने दम तोड़ा।

3 घंटे में दो जगह फायर किए

रजत ने अपने साथी अमन निवासी जैनपुर के साथ मिलकर 14 सितंबर को पहले यमुनानगर के बरनाला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बाहर दो राउंड और फिर करीब 3 घंटे बाद लाडवा में शराब ठेके पर फायरिंग की थी। रजत के खिलाफ सात से 8 FIR दर्ज हैं। ठेके के बाहर फायरिंग के बाद पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब उसमें रजत का नाम शामिल होगा।

बुआ के पास रहता था रजत

रजत की गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। रजत के माता-पिता का देहांत हो चुका है, इसलिए रजत अपनी बुआ के पास लाडवा में रहता था। उसका छोटा भाई सौरभ भी बुआ के पास ही रह रहा है। रजत से पहले कुरुक्षेत्र CIA-1 की टीम ने उसके साथ अमन की टांगों में गोलियां मारकर उसे पकड़ा था।

भाई ने अंतिम संस्कार

रजत के छोटे सौरभ ने अपने भाई का अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार के समय उसके रिश्तेदार, पड़ोसी और कुछ दोस्त ही शामिल हुए। इस दौरान पुलिस भी मौके पर ही मौजूद थी। उधर, काला राणा ने इंस्टाग्राम पर पुलिस से बदला लेने की धमकी दी है। वहीं पुलिस अमन और रजत के तीसरे साथी की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *