मुख्य बातें

पंजाब रोडवेज कर्मचारी शुक्रवार को नेशनल हाईवे जाम करेंगे: किलोमीटर योजना रद्द कराने की मांग पर करेंगे प्रदर्शन – Jalandhar News

पंजाब रोडवेज कर्मचारी शुक्रवार को नेशनल हाईवे जाम करेंगे:  किलोमीटर योजना रद्द कराने की मांग पर करेंगे प्रदर्शन – Jalandhar News


पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के कर्मचारी शुक्रवार को एक बार फिर नेशनल हाईवे जाम करेंगे। यह घोषणा विभाग के कच्चे कर्मचारियों ने की है। वे किलोमीटर योजना को रद्द करने की मांग को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार से कई बा

.

कर्मचारी नेता चन्न ने बताया कि इस बार नेशनल हाईवे को स्थायी रूप से जाम करने का ऐलान किया गया है। उन्होंने सरकार को 31 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक टेंडर रद्द करने का अल्टीमेटम दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार ने इस बार टेंडर रद्द नहीं किया, तो वे स्थायी रूप से नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन करेंगे।

जालंधर का इंटर स्टेट बस टर्मिनल।

23 अक्टूबर को भी किया था कर्मचारियों ने प्रदर्शन इससे पहले, 23 अक्टूबर को भी रोडवेज कर्मचारियों ने नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान किया था। उस दौरान पंजाब के कई जिलों में हाईवे जाम किए गए थे, लेकिन जालंधर में पुलिस ने कर्मचारियों को जाम करने से रोक दिया था। सरकार के स्थगन पत्र के बाद कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन टाल दिया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *