औरंगाबाद में तालाब में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। 24 घंटे बाद शव मिला है। मृतक दुखन राम(69) जनकपुर पोखरा के रहने वाले थे। घटना नवीनगर थाना क्षेत्र के जनकपुर पोखरा की है।
.
परिजनों के मुताबिक गुरुवार की सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक लौट कर नहीं आए। घरवालों ने सोचा कि चुनाव में किसी प्रत्याशी के साथ प्रचार के लिए चले गए होंगे। लेकिन देर रात तक भी नहीं पहुंचे। किसी अनहोनी की आशंका हुई। खोजबीन शुरू की गई, कुछ भी पता नहीं चला।
रिश्तेदार की लड़की को गोद लिया था
शुक्रवार की सुबह परिवार के सदस्य तालाव की ओर गए। उनका डंडा वहीं किनारे पर मिला। शनिवार की सुबह जब तालाब की ओर गए तो उसका डंडा तालाब के किनारे मिला। संदेह के आधार पर खोजबीन शुरू की गई। ग्रामीणों के सहयोग से एक घंटे बाद शव पानी से बाहर निकाला। उनकी अपनी कोई संतान नहीं थी। रिश्तेदार की एक लड़की को गोद लिया था। जिसकी शादी हो चुकी है।
जांच में जुटी पुलिस
हादसे की जानकारी मिलने के बाद नवीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। बयान के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
