मुख्य बातें

सुजानपुर में किन्नर समाज की बधाई दरें निर्धारित: शादी पर 2100, पुत्र जन्म पर 1100 रुपए मिलेंगे; मनमानी करने पर शिकायत होगी – Sujanpur News

सुजानपुर में किन्नर समाज की बधाई दरें निर्धारित:  शादी पर 2100, पुत्र जन्म पर 1100 रुपए मिलेंगे; मनमानी करने पर शिकायत होगी – Sujanpur News

सुजानपुर में जिला परिषद की मीटिंग में मौजूद पार्षद व अधिकारी।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की सुजानपुर नगर परिषद की मासिक बैठक में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में किन्नर समाज द्वारा बधाई देने के लिए दरें तय की गईं और पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया

.

किन्नर समाज के लिए तय हुई बधाई दरें

नगर परिषद ने निर्णय लिया कि अब किन्नर समाज द्वारा खुशी के अवसरों पर ली जाने वाली राशि निर्धारित होगी। इसके तहत लड़के के विवाह पर 2100 रुपए और पुत्र जन्म पर 1100 रुपए की राशि देने का प्रावधान किया गया है।पहले किन्नर समाज के लोग मनमाने पैसे मांगते थे, जिससे कई बार विवाद की स्थिति बन जाती थी। अब तय दरों से इस पर नियंत्रण रहेगा और पारदर्शिता बनी रहेगी।

पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य

बैठक में हाल ही में एक आवारा कुत्ते द्वारा 28 लोगों को काटने की घटना पर चिंता जताई गई। इसके बाद नगर परिषद ने पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य करने का निर्णय लिया। अब हर पालतू कुत्ते के मालिक को प्रति वर्ष 500 रुपये नगर परिषद में जमा कराने होंगे।

यदि कोई व्यक्ति अपने कुत्ते को बिना पंजीकृत कराए रखता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।

आवारा कुत्तों के टीकाकरण और नसबंदी की योजना

नगर परिषद और पशुपालन विभाग मिलकर आवारा कुत्तों का टीकाकरण कर रहे हैं। भविष्य में इनकी नसबंदी का कार्य भी पशुपालन विभाग के सहयोग से किया जाएगा, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ईओ रमन शर्मा ने दी जानकारी

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) रमन शर्मा ने बताया कि ये निर्णय प्रशासनिक आदेशों के तहत लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *