उदयपुर में भुवाणा स्थित थर्ड स्पेस में ‘मस्त’ फेस्टिवल का आयोजन 14 से 16 नवंबर तक किया जाएगा। तीन दिन के इस फेस्टिवल में आर्ट, म्युजिक, स्पोर्ट्स और क्रिएटिविटी का रंगीन संगम देखने को मिलेगा। धरोहर संस्था के अंतर्गत होने वाले इस फेस्टिवल में युवाओं क
.
इसमें पॉइटरी, वुडवर्किंग, पेंटिंग, डांस, थिएटर, स्केचिंग, क्लाइम्बिंग और स्केट बोर्डिंग आदि वर्कशॉप होंगी। यहां 14 साल से अधिक उम्र का कोई भी भाग लेकर सीख सकता है। सभी वर्कशॉप में तमाम गुर सिखाने के लिए उससे जुड़े एक्सपर्ट्स मौजूद रहेंगे।
तीन दिन के इस फेस्टिवल में आर्ट, म्युजिक, स्पोर्ट्स और क्रिएटिविटी का रंगीन संगम देखने को मिलेगा।
लाइव बैंड, ओपन माइक, कॉमेडी की परफॉर्मेंस होगी धरोहर संस्था के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर केतन भट्ट ने बताया कि ‘मस्त’ का पूरा नाम म्यूजिक आर्ट स्टोरीटेलिंग स्पोर्ट्स टूगेदर हैं। शाम के समय ‘संडाउनर शो’ होगा। जिनमें लाइव बैंड, ओपन माइक, कॉमेडी और म्यूज़िक परफॉर्मेंस होंगी। इस बार युग्म बैण्ड अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से माहौल को और मस्त बनाएगा।
हर दिन का समापन संगीत और मस्ती के साथ होगा। शाम के खास शो में कई जाने-माने कलाकारों की परफॉर्मेंस देखी जा सकेगी। फेस्टिवल में तीनों दिन में कुल 30 वर्कशॉप होगी। जिसमें कला, संगीत और जोश एक साथ नज़र आएंगे।
