मुख्य बातें

रोहतक में सांड ने बुजुर्ग व्यक्ति को पटककर मार डाला: महिला समेत 3 अन्य को टक्कर, 3 जगह हुआ फ्रैक्चर, विभाग से कार्रवाई की मांग – Kalanaur News

रोहतक में सांड ने बुजुर्ग व्यक्ति को पटककर मार डाला:  महिला समेत 3 अन्य को टक्कर, 3 जगह हुआ फ्रैक्चर, विभाग से कार्रवाई की मांग – Kalanaur News


सांड महिला को टक्कर मारने बाद भी किया हमला।

रोहतक जिले के कलानौर शहर में शुक्रवार को बेसहारा सांड ने बुजुर्ग महिला समेत 4 लोगों पर हमला कर दिया। सांड के हमले से व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना वार्ड 4 और 5 में हुई, जहां एक हमलावर सांड ने 4 अलग-अलग जगहों पर इन

.

वार्ड 5 निवासी 50 वर्षीय अनिल अनेजा को सांड ने उस समय टक्कर मारी जब वे रास्ते में चल रहे थे। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं एक बाइक सवार को युवक को भी टक्कर मार दी। साथ ही दूसरी तरफ सतजिंदा कल्याणा धर्मशाला के पास से निकल रहे बुजुर्ग को भी टक्कर मारी है।

सांड की टक्कर से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।

महिला को 3 जगहों पर हुआ फ्रैक्चर

इसी सांड ने बाद में वार्ड 4 में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला लाजवंती पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें सिर पर उठाकर सड़क पर पटक दिया और कई बार टक्कर मारी। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया। लाजवंती के तीन जगह फ्रैक्चर हुए हैं और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरे बुजुर्ग को भी सांड ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।

दूसरे बुजुर्ग को भी सांड ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।

घटना के बाद लोगों में भारी रोष

दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है। नागरिकों का कहना है कि कलानौर में बेसहारा गोवंश खुलेआम घूमता रहता है, जिससे आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *