मुख्य बातें

राजनगर में जिप अध्यक्ष ने दो पीसीसी पथ व जलमीनार का शिलान्यास किया – Chaibasa (West Singhbhum) News



.

जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने जिप सदस्य सुलेखा हांसदा एवं मालती देवगम के साथ सोमवार को राजनगर प्रखंड के नौका गांव में करीब 12 लाख रुपये की लागत से संचालित तीन विकास योजनाओं की संयुक्त रूप से आधारशिला रखी। इन योजनाओं में गम्हरिया पंचायत अंतर्गत नौका जाने वाली मुख्य पथ से आंगनबाड़ी केंद्र तक 250 फीट पीसीसी पथ निर्माण, बांदू गांव के घसीटोला में अवशेष भाग का पीसीसी पथ निर्माण तथा धुरिपदा पंचायत के हनुमतबेड़ा में जलमीनार निर्माण शामिल है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि जिला परिषद फंड से जिले के सभी प्रखंडों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है। पेयजल, सड़क, बस स्टैंड, पीसीसी पथ, पक्का नाली, आंगनबाड़ी भवन, पंचायत भवन तथा उप स्वास्थ्य केंद्र जैसे आधारभूत ढांचों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी कई नई योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुधान्य प्रधान, वार्ड सदस्य रतनलाल सतपथी, सुसेन प्रधान, अर्जुन प्रधान, शिवशंकर प्रधान, श्रीधर प्रधान, प्रभु प्रधान, त्रिनाथ प्रधान, विकास प्रधान, राजीव प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से नौका आंगनवाड़ी केंद्र के पास एक चापाकल सह जलमीनार लगाने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *