मुख्य बातें

अजमेर की आनासागर में प्रवासी पक्षियों का शिकार,VIDEO: जाल में फंसे ‘ग्रेट कार्पोरेंट’ को थैले में भर ले गए शिकारी, वन विभाग की निगरानी टीम तैनात – Ajmer News

अजमेर की आनासागर में प्रवासी पक्षियों का शिकार,VIDEO:  जाल में फंसे ‘ग्रेट कार्पोरेंट’ को थैले में भर ले गए शिकारी, वन विभाग की निगरानी टीम तैनात – Ajmer News

अजमेर की आनासागर झील में प्रवासी पक्षियों के शिकार का मामला सामने आया है। झील से एक प्रवासी पक्षी को निकालकर थैले में डालकर ले जाते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया और मौके पर टीम भेजी गई, हालांकि वहां कोई संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद विभाग ने झील क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। इन दिनों आनासागर झील में प्रवासी पक्षियों की अच्छी मौजूदगी है। इनमें शेड्यूल-2 में शामिल ग्रेट कार्पोरेंट (लार्ज कार्पोरेंट) भी बड़ी संख्या में देखे जा रहे हैं। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत इस पक्षी का शिकार पूरी तरह प्रतिबंधित है। बताया जा रहा है कि वीडियो देवनारायण मंदिर के सामने का है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि झील में पहले से लगाए गए जाल में ग्रेट कार्पोरेंट फंसा हुआ है। एक युवक पक्षी को बचाने का दिखावा करते हुए पानी में उतरता है और जाल को मुंह से काटकर पक्षी को आजाद करता है, लेकिन उसे वापस झील में नहीं छोड़ता। युवक पक्षी को पकड़कर किनारे लाता है, जहां उसका साथी उसे एक थैला देता है। पक्षी को थैले में डालकर दूसरा युवक वहां से भाग जाता है। वीडियो सामने आने के बाद यह डीएफओ पी. बाला मुरुगन तक भी पहुंचा। उन्होंने तुरंत रेंजर जयसिंह को टीम के साथ मौके पर भेजा। वन विभाग की टीम आनासागर चौपाटी पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। रेंजर जयसिंह ने बताया कि फिलहाल झील क्षेत्र में निगरानी के लिए टीम तैनात कर दी गई है। इस तरह की गतिविधि पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1972 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *