मुख्य बातें

सहरसा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो थाना क्षेत्रों से 6 तस्कर गिरफ्तार, 306 ग्राम स्मैक व हजारों गोलियां जब्त, कार-बाइक और नगदी भी बरामद – Saharsa News

सहरसा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:  दो थाना क्षेत्रों से 6 तस्कर गिरफ्तार, 306 ग्राम स्मैक व हजारों गोलियां जब्त, कार-बाइक और नगदी भी बरामद – Saharsa News

सहरसा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में 306.23 ग्राम स्मैक, हजारों नशीली गोलियां, सैकड़ों बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप, नगदी और वाहन जब्त किए गए हैं। सहरसा पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। सफेद मारुति कार से स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे
पहली कार्रवाई बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परिहरपुर स्थित रामस्वरूप शर्मा के खंडहर के पास कुछ लोग बिना नंबर प्लेट वाली सफेद मारुति कार से स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी तलाशी में 102.3 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के आधार पर, जिला आसूचना इकाई के साथ मिलकर एक अन्य आरोपी मुकेश कुमार के घर पर संयुक्त छापेमारी की गई। इस छापेमारी में 204 ग्राम स्मैक और बरामद की गई। इस तरह, बैजनाथपुर थाना क्षेत्र से कुल 306.23 ग्राम स्मैक जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 4-5 लाख रुपये बताई जा रही है। फॉरवर्ड लिंकेज की गहन जांच की जा रही
इसके अतिरिक्त, 46,100 रुपये नकद, एक बिना नंबर प्लेट की मारुति कार, एक बुलेट मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और एक डिजिटल तराजू भी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आशुतोष आनंद उर्फ मंतोष यादव, कुंदन कुमार, मंजीत कुमार, अंगद कुमार और मुकेश कुमार के रूप में हुई है। इन सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी कार्रवाई जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र में की गई। शंकरपुर काठो निवासी वीरेंद्र नारायण सिंह के पास अवैध ड्रग्स के भंडारण की सूचना पर पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान 2,386 नशीली टैबलेट और 568 बोतल (56.8 लीटर) प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। आरोपी वीरेंद्र नारायण सिंह वैध लाइसेंस या कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है। नशे के इस पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहन जांच की जा रही है, ताकि अवैध कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *