मुख्य बातें

मोगा में पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई की समीक्षा: जमाखोरी पर कार्रवाई के दिए निर्देश, अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह – Moga News

मोगा में पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई की समीक्षा:  जमाखोरी पर कार्रवाई के दिए निर्देश, अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह – Moga News

मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल का स्टॉक तथा सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्पन्न तनाव के मद्देनजर, एहतियाती कदम के तौर पर डिप्टी कमिश्नर ने स्थिति का जायजा लेने के लिए एक विशेष बैठक की। इस बैठक में एलपीजी गैस एजेंसी डीलरों, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों और पेट्रोल पंप डीलरों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। डिप्टी कमिश्नर ने पुष्टि की कि सभी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुचारू रूप से जारी है। ग्राहकों को असुविधा नहीं होने के निर्देश उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और सप्लाई चेन को बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों के साथ निरंतर संपर्क में है। डिप्टी कमिश्नर सेतिया ने डीलरों को निर्देश दिए कि वे ग्राहकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दें और नियमों के अनुसार ही सप्लाई सुनिश्चित करें।
सोशल मीडिया पर अफवाह नहीं फैलाने की अपील उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति कृत्रिम कमी पैदा करने या जमाखोरी करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के निवासियों से अपील की कि वे एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई के बारे में सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही नकारात्मक खबरों और अफवाहों पर विश्वास न करें। बैठक में उपस्थित सभी डीलरों ने डिप्टी कमिश्नर को आश्वस्त किया कि जिले में सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *