जयपुर शहर में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं कई इलाकों में लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। कहीं सड़क निर्माण अधूरा होने से धूल-मिट्टी उड़ रही है, तो कहीं सीवर का पानी सड़कों पर फैलकर गंदगी और बदबू का कारण बन रहा है। इसके अलावा कुछ स्था
.
इन समस्याओं को नागरिकों ने दैनिक भास्कर के भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए पोस्ट कर संबंधित विभागों तक पहुंचाया। शिकायतें सामने आने के बाद कुछ मामलों में कार्रवाई कर समाधान भी कराया गया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली।
ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।
जमनापुरी में अधूरी सड़क से उड़ रही धूल
जमनापुरी क्षेत्र से राकेश चौधरी ने पोस्ट कर बताया कि उनके इलाके में अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। कच्ची सड़क होने के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। वाहन गुजरने पर धूल और ज्यादा फैल जाती है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
महावीर कॉलोनी में सड़क पर जमा सीवर का पानी
बंबाला स्थित महावीर कॉलोनी से दीपक सैनी ने बताया कि उनकी कॉलोनी की सड़कों पर अक्सर सीवर का पानी भर जाता है। इससे इलाके में गंदगी और बदबू फैलती है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

निवारू रोड पर गहरे गड्ढे बने हादसे का कारण
निवारू रोड से किशोर कुमार गर्ग ने बताया कि विद्याधर नगर तिराहे पर यूनियन बैंक के पास करीब 30 फीट गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। आसपास तीन बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

राधा निकुंज कॉलोनी में बंद पड़ी रोड लाइट
राधा निकुंज कॉलोनी से अंकित ने पोस्ट कर बताया कि पिछले दो दिनों से उनके इलाके की रोड लाइट बंद पड़ी है। शाम होते ही पूरा रास्ता अंधेरे में डूब जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और असुरक्षा की स्थिति भी बन जाती है।

चित्रकूट मार्ग पर आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान
चित्रकूट मार्ग से ओ.पी. यादव ने क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर शिकायत पोस्ट की थी। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान किया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली।

मालवीय नगर में सड़क का गड्ढा भरा गया
मालवीय नगर के हंस मार्ग से ब्रजेश ने सड़क पर बने बड़े गड्ढे की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि पिछले 15–20 दिनों से गड्ढा बना हुआ था, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ था। मामला सामने आने के बाद विभाग ने गड्ढे को भरकर सड़क को दुरुस्त कर दिया।

आज के ‘पब्लिक के स्टार’ बने हरेंद्र सिंह

चित्रकूट मार्ग क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान में हरेंद्र सिंह ने अहम भूमिका निभाई। शिकायत सामने आने के बाद उन्होंने संबंधित टीम को मौके पर भेजकर कार्रवाई करवाई, जिसके बाद क्षेत्र में समस्या का समाधान हो गया और लोगों को राहत मिली। इसी सक्रियता के चलते उन्हें आज का ‘पब्लिक के स्टार’ चुना गया।
पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान”
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे।



शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास
इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
