मुख्य बातें

हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस: BJP विधायक हंसराज केस में 10 दिन में मांगी स्टेटस रिपोर्ट, चंबा एसपी को होना होगा उपस्थित – Shimla News

हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस:  BJP विधायक हंसराज केस में 10 दिन में मांगी स्टेटस रिपोर्ट, चंबा एसपी को होना होगा उपस्थित – Shimla News

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने चंबा के चुराह से बीजेपी विधायक हंसराज को पोक्सो एक्ट में दर्ज मामले में मिली जमानत के खिलाफ दायर मामले में सरकार को दस दिनों के भीतर स्टेट्स रिपोर्ट दायर करने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश संदीप शर्मा ने मामले पर सुनवाई के पश्चात कहा कि बार-बार अवसर दिए जाने के बावजूद, इस मामले में कोई स्टेटस रिपोर्ट (स्थिति रिपोर्ट) दाखिल नहीं की गई है। फिर भी राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दस दिन का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाता है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि ऐसा न कर पाने की स्थिति में, पुलिस अधीक्षक, चंबा, सुनवाई की अगली तारीख को अदालत में उपस्थित रहना होगा। मामले के अनुसार, पीड़िता ने चंबा कोर्ट द्वारा विधायक की दी गई जमानत को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। कोर्ट ने विधायक हंसराज समेत सभी प्रतिवादी को नोटिस जारी किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *