मुख्य बातें

हिमाचल का CBSE 12वीं रिजल्ट 89.60 प्रतिशत रहा: पंजाब, चंडीगढ़ व हरियाणा से बेहतर प्रदर्शन, छात्राओं का पास प्रतिशत 91.84 रहा – Shimla News

हिमाचल का CBSE 12वीं रिजल्ट 89.60 प्रतिशत रहा:  पंजाब, चंडीगढ़ व हरियाणा से बेहतर प्रदर्शन, छात्राओं का पास प्रतिशत 91.84 रहा – Shimla News

शिमला के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल ढली की सावी सेक्टू ने 99% हासिल किए।

हिमाचल प्रदेश का CBSE की 12वीं का रिजल्पट 89.60 फीसदी रहा। हिमाचल का रिजल्ट पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से बेहतर रहा। जम्मू कश्मीर जरूर हिमाचल से आगे है, जहां 92.47 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। पंजाब में 87.56 प्रतिशत, हरियाणा में 87.09 प्

.

सूचना के अनुसार- सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 11 हजार 885 स्टूडेंट्स ने दी। इनमें 6 हजार 294 छात्र व 5 हजार 591 छात्राएं थी। परीक्षा में 5 हजार 514 छात्र व 5 हजार 135 छात्राएं पास हुईं। कुल 10 हजार 649 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया। परीक्षा परिणाम में बेटियों का दबदबा रहा।

छात्राओं की पास प्रतिशतता 91.84 प्रतिशत रही

प्रदेश में छात्राओं की पास प्रतिशतता 91.84 प्रतिशत, जबकि छात्रों की 87.61 प्रतिशत रही। प्रदेश के एकलव्या मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में परिणाम 100 प्रतिशत रहा। प्रदेश के जवाहर नवोदय विद्यालयों का परिणाम 99.21 व केंद्रीय विद्यालयों का परिणाम 99.8 प्रतिशत रहा।

शिमला के 5 स्टूडेंट्स ने 98% से ज्यादा अंक हासिल किए

12वीं की परीक्षा में शिमला के 5 विद्यार्थियों ने 98 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए। लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल ताराहॉल शिमला स्कूल की अक्षिता ठाकुर ने ऑर्ट्स में 99.2 फीसदी अंक, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल ढली की सावी सेक्टू ने ऑर्ट्स में 99%, डीएवी न्यू शिमला के चिराग नेगी ने 99%, लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल ताराहाल की श्रेयसी ने 98.8% और जीसस एंड मेरी चेल्सी स्कूल नवबहार की सृष्टि वर्मा ने ऑर्टस में 98 फीसदी अंक अर्जित किए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *