मुख्य बातें

मंडी के सराज में 150 पेटी अवैध शराब बरामद: पंचायत चुनाव से पहले पुलिस ने बड़ी खेप पकड़ी; सुंदरनगर निवासी आरोपी अरेस्ट – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी के सराज में 150 पेटी अवैध शराब बरामद:  पंचायत चुनाव से पहले पुलिस ने बड़ी खेप पकड़ी; सुंदरनगर निवासी आरोपी अरेस्ट – Mandi (Himachal Pradesh) News

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सराज घाटी में पुलिस ने पंचायती राज चुनावों के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। जंजैहली पुलिस थाना की टीम ने एक आरोपी के कब्जे से 150 पेटी अवैध शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। बरामद शराब में वीआरवी संतरा की 100 पेटियां, ऊना नंबर-1 की 30 पेटियां और रॉयल स्टैग की 20 पेटियां शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी की पहचान दिनेश्वर दत्त के रूप में की है, जो मंडी जिले की सुंदरनगर तहसील के गांव धार, डाकघर रोहांडा का निवासी है। गुप्त सूचना के आधार पर एक्शन मंडी के पुलिस अधीक्षक (SP) विनोद कुमार ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर जंजैहली पुलिस ने यह कार्रवाई की और भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी। उन्होंने यह भी बताया कि चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस ने आरोपी से बरामद शराब को जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां पहुंचाई जानी थी और इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *