मुख्य बातें

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम रहेगा साफ: तापमान में कोई बंड़ा अंतर नहीं आएगा, जालंधर की हवा सबसे प्रदूषित; पराली जलाने के 190 केस – Chandigarh News

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम रहेगा साफ:  तापमान में कोई बंड़ा अंतर नहीं आएगा, जालंधर की हवा सबसे प्रदूषित; पराली जलाने के 190 केस – Chandigarh News


पंजाब और चंडीगढ़ में आने वाले सात दिन मौसम साफ रहेगा।

पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह और शाम की ठंड शुरू हो गई। लेकिन आने वाले सात दिन तापमान में किसी तरह का बड़ा कोई बदलाव नहीं होगा। बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 0.9

.

जालंधर की हवा सबसे प्रदूषित

मौसम विभाग के मुताबिक एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जरूर एक्टिव हो रहा है। इस वजह से थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। छह नवंबर के बाद बादल छाने की संभावना है। वहीं, पराली जलने से एयर क्वालिटी (AQI) पर असर दिख रहा है। सुबह छह बजे अमृतसर का AQI 102 दर्ज किया गया है। इसी तरह बठिंडा AQI 99, जालंधर AQI 209, खन्ना AQI 190, लुधियाना AQI 125, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 186, पटियाला AQI 142 और रूपनगर का AQI 136 दर्ज किया गया है।

पंजाब में तीन नवंबर तक इस तरह का रहेगा मौसम।

48 घंटे में पराली जलाने के 190 केस

राज्य में अब तक पराली जलाने के कुल 933 केस दर्ज हुए हैं। उनमें से 190 केस सोमवार व मंगलवार को दर्ज हुए हैं। सबसे ज्यादा नोटिस तरनतारन 79 और फिरोजपुर में 73 दिए गए। कुल 302 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। 337 किसानों के जमीन रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की गई है। 25 जिलों में नोडल अफसर तैनात किए गए हैं।

चंडीगढ़ में आज टर्शरी वाटर सप्लाई बंद

चंडीगढ़ के सेक्टर 31 की टर्शरी वाटर लाइन में दिक्कत आई, जिसकी आज से रिपेयर शुरू होगी। यह काम 15 नवंबर तक चलेगा। ऐसे में सेक्टर 20 (सी एंड डी), 21 (सी एंड डी), 22 (सी एंड डी), 23 (सी एंड डी), 24 (सी एंड डी), 25, 29 (सी एंड डी), 30 (सी एंड डी), 31, 32 (ए एंड बी), 33 (ए एंड बी), 35 (ए एंड बी), 36 (ए एंड बी), 37 (ए एंड बी), 38 (ए एंड बी), 39 (ए एंड बी), 40 (ए एंड बी), 41 (ए एंड बी), 38 (डब्ल्यू), गांव मलोया, डड्डूमाजरा और धनास में टर्शरी पानी की सप्लाई बंद रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *