सोनीपत में सीएम करीबन 11 बजे पहुंचेगें और कार्यक्रम का शुभारंभ करेगें
प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी आज सोनीपत में पहुंचेंगे। सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में आज अंत्योदय परिवार उत्थान मेला आयोजन किया जा रहा है। जिले के गरीब, जरूरतमंद और अंत्योदय परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार
.
तैयारियों की समीक्षा प्रशासन ने पूरी की सभी व्यवस्थाएं
डीसी सुशील सारवान ने बताया कि अंत्योदय परिवारों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 11 दिसंबर को गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में भव्य अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी इस मेले का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।
सोनीपत में सीएम नायब सिंह सैनी करीबन 11 बजे पहुंचेंगे और कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगें
सीएम के आगमन को लेकर विधायक निखिल मदान और उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों के साथ एडवांस्ड सिक्योरिटी लायजन (एएसएल) क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम ने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास गेट, वीआईपी मूवमेंट और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया।

कार्यक्रम को लेकर सोनीपत के डीसी और विधायक मौके का जायजा लेते हुए
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन को देखते हुए 11 दिसंबर को सोनीपत ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट डाइवर्जन जारी किया है। सुबह 8 बजे से सोनीपत–गोहाना रोड पर सामान्य यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। नागरिकों से ऑप्शनल मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।

सोनीपत ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट डाइवर्जन जारी किया है
सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल और स्वच्छता पर विशेष ध्यान
डीसी ने बताया कि मेले के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, बिजली, चिकित्सा सहायता, दिव्यांगजन सुविधा, बैठने की व्यवस्था और स्वच्छता संबंधी सभी प्रबंध सुदृढ़ कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
20 से अधिक विभाग लगाएंगे स्टॉल, मिलेगा योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ
मेले में 20 से अधिक विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाएंगे। इन विभागों में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, कौशल विकास, श्रम विभाग, नगर निकाय, बिजली निगम, पेयजल विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति, आयुष्मान भारत, परिवार पहचान पत्र, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, वृद्धावस्था-दिव्यांग पेंशन, स्वरोजगार योजनाएं और राजस्व विभाग शामिल होंगे। पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
पात्र परिवारों से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान
सोनीपत डीसी ने कहा कि अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि लाभार्थियों को वास्तविक लाभ प्रदान करना है, ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार सरकारी सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने जिले के सभी अंत्योदय, बीपीएल और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आह्वान किया कि वे 11 दिसंबर को सुभाष स्टेडियम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और अपने दस्तावेज साथ लेकर आएं।
डीसी की अपील- आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं
डीसी ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेला स्थल पहुंचें और योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो, बैंक डिटेल व अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाना आवश्यक है।
