मुख्य बातें

कैबिनेट मंत्री ईटीओ पर अभद्र टिप्पणी पर AAP अक्रामक: लुधियाना में प्रताप सिंह बाजवा व कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, MLA होंगे शामिल – Ludhiana News

कैबिनेट मंत्री ईटीओ पर अभद्र टिप्पणी पर AAP अक्रामक:  लुधियाना में प्रताप सिंह बाजवा व कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, MLA होंगे शामिल – Ludhiana News

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के खिलाफ कांग्रेस नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के बैंड बाजे वाले बयान पर आम आदमी पार्टी ने आक्रमक रूख अपना लिया है। पार्टी अब जिला स्तर पर कांग्रेस व प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है। जिला स्तर पर प्रदर्शन करने की शुरुआत आज लुधियाना से की जा रही हे। आम आदमी पार्टी के विधायक, नेता व कार्यकर्ता आज डीसी दफ्तर में प्रदर्शन करेंगे और प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। प्रताप सिंह बाजवा ने मनरेगा महासंग्राम रैली के दौरान कैबिनेट मंत्री ईटीओ को बैंड बाजा वाला कहा और उन्हें सबक सिखाने की बात स्टेज से कही थी। जिसके बाद से आम आदमी पार्टी ने प्रताप सिंह बाजवा और कांग्रेस को घेराना शुरू किया। ईटीओ व उनकी पत्नी ने भी जताया था विरोध प्रताप सिंह बाजवा के बयान पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ व उनकी पत्नी भी विरोध जता चुकी हैं। ईटीओ ने कहा था कि बाजवा ने बैंड बाजा बजाने वालों का अपमान किया है। इसके साथ ही उनकी और कांग्रेस पार्टी की दलित विरोधी सोच भी सामने आ गई। आप चंडीगढ़ में कर चुकी है प्रदर्शन आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर चंडीगढ़ में प्रताप सिंह बाजवा के सरकारी घर के बाहर प्रदर्शन कर चुकी है। आप ने बैंड बाजा बजाकर प्रताप सिंह बाजवा का विरोध किया था। अब आप जिला स्तर पर इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रही है। बाजवा दे चुके हैं कई बार सफाई प्रताप सिंह बाजवा बैंड बाजा वाले बयान पर कई बार सफाई दे चुके हैं। बाजवा का कहना है कि उन्होंने बैंड बाजा बजाने वालों का कोई अपमान नहीं किया। उन्होंने सिर्फ एक मुहावरा कहा था बैंड बजा देंगे। इसके अलावा बाजवा कह चुके हैं कि वो सभी धर्मों, जातियों का सम्मान करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *