मुख्य बातें

कुरुक्षेत्र में मिले बमों का पंजाब-पाकिस्तानी कनेक्शन: 3 साल पहले दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे से मिला था RDX, ड्रोन से भेजे जाते, पंजाब के आरोपी रहे शामिल – Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र में मिले बमों का पंजाब-पाकिस्तानी कनेक्शन:  3 साल पहले दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे से मिला था RDX, ड्रोन से भेजे जाते, पंजाब के आरोपी रहे शामिल – Kurukshetra News


ग्रेनेड के साथ पकड़े गए आरोपी गुरविंदर और संदीप।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र को दीवाली से पहले दहलाने आए 2 बदमाशों को CIA-2 की टीम ने दबोच लिया। बड़ी गैंग से ताल्लुक रखने वाले गुरविंदर उर्फ गग्गू (19) निवासी शशा गुजरानं व संदीप (22) हाल निवासी जिला पटियाला को कुरुक्षेत्र जिले के किसी पुलिस स्टेशन या चौकी

.

गुरविंदर और संदीप का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है। इस काम को करने के लिए उनको काफी पैसा मिलने वाला था। ब्लास्ट के लिए दोनों अपने आका के इशारे का इंतजार कर रहे थे। अभी पुलिस उनके एक और साथी की तलाश कर रही है, जिसे इन दोनों को वेपन पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली थी। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

पंजाब नंबर की बाइक पर आए थे दोनों आरोपी।

सीक्रेट इन्फॉर्मेशन पर पकड़े

DSP निर्मल सिंह ने बताया कि CIA की टीम को सीक्रेट इन्फॉर्मेशन मिली थी कि कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड पर मुर्तजापुर गांव के रकबे में नेशनल हाईवे-152 D के पास 2 संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। उनके पास एक्सप्लोसिव या आर्म है। इस पर टीम ने नाकाबंदी कर दी और हाईवे के पास पंजाब नंबर की बाइक PB11DK 2672 के साथ 2 युवकों को काबू किया।

तलाशी में मिला हेड ग्रेनेड

इनकी तलाशी लेने पर कब्जे से हेड ग्रेनेड और 5 गोलियां बरामद हुई। टीम ने तुरंत बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। इस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक खेत में ग्रेनेड को डिफ्यूज कर दिया। दोनों को कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला में किसी वारदात को अंजाम देना था। अंबाला की बम निरोधक दस्ता टीम ने ग्रेनेड में धमाका कर उसे डिफ्यूज कर दिया।

STF की गिरफ्त में RDF छिपाने वाला आरोपी शमशेर सिंह। (अगस्त 2022)

STF की गिरफ्त में RDF छिपाने वाला आरोपी शमशेर सिंह। (अगस्त 2022)

2022 में मिली IDE

दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर शाहाबाद के मिर्ची होटल के पास से 4 अगस्त 2022 को अंबाला एसटीएफ की टीम ने आरडीएक्स (विस्फोटक सामग्री) बरामद किया था। यह विस्फोटक एक पेड़ के नीचे लिफाफे में छिपाकर रखा गया था। इसके साथ आईईडी, स्विच, टाइमर, बैरी और डेटोनेटर भी मिला था। उस समय बम निरोधक दस्ते ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद इसे निष्क्रिय किया था।

तरनतारन से आरोपी किया था काबू

STF ने पंजाब के तरनतारन जिले के आरोपी शमशेर सिंह को काबू किया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। आरडीएक्स का वजन 600 ग्राम से डेढ़ किलो बताया गया था। आरोपी कुरुक्षेत्र और दिल्ली को दहलाने की फिराक में थे, क्योंकि 10 दिन बाद ही राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त समारोह मनाया जाना था।

शाहाबाद में 10 साल पहले रेलवे ट्रैक के पास मिले बम।

शाहाबाद में 10 साल पहले रेलवे ट्रैक के पास मिले बम।

10 साल पहले मिले थे बम करीब 10 साल पहले शाहाबाद में रेलवे ट्रैक के किनारे 51 एमएम के 9 जिंदा मोर्टार बम मिले थे। सेना पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी, जिला पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वायड और आर्मी आर्डिनेंस की टीम ने स्टील के पेटी नुमा बाक्स और 9 बम को अपने कब्जे में लिया था।

पंजाब-पाकिस्तानी कनेक्शन

2022 में मिले RDX में पंजाब और पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आया था। पंजाब के रहने वाले शमशेर सिंह ने RDX को छुपाया था। उस RDX को पाकिस्तान से ड्रोन के साथ बॉर्डर पर फेंका गया था। शमशेर सिंह को उस सामान को शाहाबाद के पास छिपाने की जिम्मेदारी मिली थी। वहीं कल मंगलवार को ग्रेनेड के साथ पकड़े गए दोनों युवक पंजाब के रहने वाले हैं।

बम को डिफ्यूज करती टीम।

बम को डिफ्यूज करती टीम।

पुलिस को मिली थी धमकी

सूत्रों के हवाले से पता चला कि यह ग्रेनेड पाकिस्तान मेड था, जिसे ड्रोन के जरिए देश की सीमा में फेंका गया था। हालांकि पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। दोनों युवक ग्रेनेड को कुरुक्षेत्र में किसी पुलिस स्टेशन या चौकी में फैंक कर ब्लास्ट करने के इरादे से पंजाब से आए थे। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को कई दिनों जिले के किसी थाने को बम से निशाना बनाए जाने की धमकी मिली थी। उसी दिन से पुलिस अलर्ट मोड में चल रही थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *