मुख्य बातें

हिमाचल की प्रदेश वॉलीबॉल टीम वाराणसी रवाना: 4 से 11 जनवरी तक होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता, रामपुर के यशविंदर सिंह बने मुख्य कोच – Rampur (Shimla) News

हिमाचल की प्रदेश वॉलीबॉल टीम वाराणसी रवाना:  4 से 11 जनवरी तक होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता, रामपुर के यशविंदर सिंह बने मुख्य कोच – Rampur (Shimla) News

वाराणसी रवाना होने से पहले सीनियर पुरुष वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ी।

हिमाचल प्रदेश की सीनियर पुरुष वॉलीबॉल टीम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शनिवार को रामपुर के दत्तनगर से वाराणसी के लिए रवाना हो गई। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 4 से 11 जनवरी तक आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर की टीमें हिस्सा लेंगी। इस बार राम

.

14 सदस्यीय प्रदेश टीम इस प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन करेगी। यशविंदर सिंह को मुख्य कोच, प्रतीक शर्मा को सहायक कोच और विकास कंवर को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल के इतिहास में एक नया अध्याय है।

रामपुर क्षेत्र से कोच की नियुक्ति खेल प्रेमियों के लिए गर्व

रामपुर क्षेत्र से मुख्य कोच की नियुक्ति को न केवल रामपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। खेल प्रेमियों का मानना है कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन में टीम राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेगी।

दत्तात्रेय स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष विनोज नेगी ने यशविंदर सिंह को मुख्य कोच बनाए जाने पर हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रामपुर क्षेत्र को यह अवसर मिलना पूरे इलाके के लिए गौरव की बात है और इससे स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। प्रदेशवासियों ने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *